Fifa world cup 2022 Qatar

इस साल 2022 के FIFA World Cup 2022 कप की मेज़बानी कतर देश के हिस्से में आयी है। काफी विवादो के बीच कतर ने साल 2010 से ही fifa की तैयारी शुरू कर दी थी। और मीडिया के अनुसार कतर की मानें तो अब तक किसी भी स्पोर्ट्स की मेजबानी करने में जितना पैसा कतर देश ने खर्च किया है, उतना अभी तक fifa world cup में सारे देश मिला कर जोड़ा जाए तब भी नही कर पाए।

Fifa world cup 2022 Qatar
Handsfreevirul.com

कतर ने एक और अनोखा काम किया जिससे पूरी दुनिया को मिर्ची लगी हुई है। हुआ ये है कि कतर ने स्टेडियम और स्टेडियम के मॉल्स में शराब, वियर, छोटे कपड़े, बारीक कपड़े, ओपन लव , और समलैंगिक कपड़ो जैसे मर्द के कपड़े लेडीज, और लेडीज के कपड़े जेंट्स के पहनने पर पाबंदी लगाई है।

इसके बावजूद कतर ने fifa के लिए ऐसी तैयारी की है, जिससे बड़े बड़े मुल्क भी दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर हैं। फुटबॉल खेल प्रेमियों के लिए ऐसी जबरदस्त तैयारी मात्र 30 लाख की छोटी सी आबादी वाले, और छोटे से रकवे वाले देश द्वारा किया जाना वाकई काबिले तारीफ है।

FIFA World Cup 2022 कतर में ही क्यों

Fifa world cup की होस्टिंग के लिए fifa के अधिकारी वोटिंग करते हैं जिसके लिए 22 मेंबर वोट करते हैं। इसमें बहुत से बड़े–बड़े देश हिस्सा लेते हैं। जिस देश की वोटिंग में सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं वही देश fifa की होस्टिंग का हकदार हो जाता है।

होस्टिंग पाने के लिए देश जी जान से कोशिश करते हैं कि होस्टिंग(मेजबानी) उनके हिस्से में आए। FIFA World Cup 2022 की होस्टिंग के लिए साल 2010 में ही कतर का नाम चुन लिया गया था। इसमें पार्टिसिपेट करने वालो की लिस्ट में अमेरिका, जापान, फ्रांस, जर्मनी, ब्राजील जैसे और भी बहुत से देश शामिल हुए थे।

लेकिन कतर ने इन सभी देशों को हराकर मेजबानी अपने नाम कर ली थी। इसलिए साल 2022 को होस्ट करने का मोका इस बार कतर के पास है।

कतर की मेजबानी को लेकर विवाद:–

Fifa world cup 2022 Qatar

साल 2010 में fifa world cup की मेजबानी जब कतर के हवाले की गई तो ये फैसला अमेरिका ,जापान फ्रांस सहित यूरोप के बहुत देशों को चुभा था। अमेरिका और फ्रांस का कहना था कि कतर जैसे छोटे और काम आबादी वाले मुल्क के हाथ fifa world cup की होस्टिंग जाना दुर्भाग्य की बात है।

ये देश कतर जैसे देश की होस्टिंग को लेकर आश्चर्य चकित थे। इन देशों की कई प्रतिनिधियों ने कहा था कि कतर जैसा देश fifa की मेजबानी करने में पूरी तरह नाकाम रहेगा।

इसके अलावा इन देशों का ये भी कहना था की कतर की फुटबॉल टीम इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं करती, इनकी टीम का अपना भी कोई रिकॉर्ड नहीं रहा है और कतर की टीम और उसके खिलाड़ी बहुत ज्यादा मशहूर नही थे और न ही कतर का कभी फुटबॉल में इतना ज्यादा इन्वॉल्वमेंट रहता है।


इसके अलावा बहुत से आलोचक कहते थे कि कतर जैसे कम एरिया वाले देश में न तो अच्छे स्टेडियम हैं और न ही वहां इतनी आबादी है। ऐसे में वो इतने बड़े इवेंट का मैनेजमेंट अच्छी तरह से नही कर पाएंगे, इतनी संख्या में आए लोगो को वो कहां रखेंगे, उनके खाने पीने का इंतजाम कैसे करेंगे, उनके घूमने की व्यवस्था कैसे करेंगे वगैरा।

ये बात सही भी थी क्योंकि साल 2010 में कतर के पास वाकई कोई अच्छा स्टेडियम भी नही था। इसके अलावा एक और बात जो सही थी, वो ये की कतर एक खाड़ी का देश है जहां साल भर तापमान 40 digree के आसपास रहता है और कभी कभी तो ये तापमान 45 से भी ऊपर चला जाता है।

इसको लेकर भी आलोचकों ने आने वाले मेहमानो को लेकर चिंता जताई थी।लेकिन कतर जिस ने तरह से fifa world cup को मैनेज किया है उससे आलोचकों के मुंह खुद ही बंद तो हो गए और इसी के साथ हैरत की वजह से खुले के खुले रह गए हैं।

Read More: FIFA world cup 2022 सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को हराया।

मेज़बानी हड़पने का आरोप :–

कतर ने बेशक मेजबानी अपने नाम कर ली थी लेकिन उसे सबसे बड़ा झटका उस वक्त लगा जब बहुत से देशों ने कतर पर आरोप लगाया।

आरोप ये था की की कतर ने मेजबानी जीती नही है बल्कि अवैध तरीके से हड़पी है। कतर पर आरोप था की कि कतर ने मेजबानी के लिए होने वाली वोटिंग को खरीद लिया था, जिसमे fifa के बड़े बड़े अधिकारियों को पैसा दिया गया था।

पैसे की वजह से ही voters ने कतर की होस्टिंग के लिए वोट किए थे। हालांकि fifa ने इन आरोपों के लिए बड़े पैमाने पर जांच की थी, कि शायद कोई न कोई आरोप सही हो लेकिन काफी लंबी जांच करने पर भी fifa के हाथ ऐसा कोई सबूत नहीं लगा जिससे कतर पर लगाए ऐसे कोई भी आरोप सही साबित हो सके।
लेकिन फ्रांस है की वो इस जांच से आज भी संतुष्ट नहीं है, और आज तक fifa की जांच कर रहा है।

कतर ने कैसे किया fifa का मैनेजमेंट

Fifa world cup 2022 Qatar

कतर को जैसे तैसे होस्टिंग करने का अवसर तो मिल गया था लेकिन अब उसके सामने इसे बेहतर तरीके से होस्ट करने का बहुत बड़ा challenge भी खड़ा था।

एक तो ये की विरोधियों के द्वारा उठाए गए सवाल, दूसरा बहुत अच्छे तरीके से उनके मुंह बंद करने। अब कतर ने दिन रात एक कर के FIFA World Cup 2022 की तैयारिया जोरों से शुरू कर दी।

Fifa world cup 2022 Qatar

बहुत कम समय में ही कतर ने दुनिया के सबसे आलीशान एक दो नहीं बल्कि 8 आठ स्टेडियम बना डाले और साथ ही साथ मेहमानो के लिए एक पूरा का पूरा शहर बना डाला, जिसे ग्रैंड सिटी का नाम दिया गया।

इसके अलावा कतर ने मेहमानो के लिए लग्जरी अपार्टमेंट्स, लग्जरी विलास, और 5 star होटल्स, क्रूजशिप होटल्स का निर्माण कराया। एक तरह से कतर ने अपनी पूरी तस्वीर को ही बदल कर रख दिया है। कतर ने जो 8 स्टेडियम बनाए हैं वो भी अपने आप में अद्भुत हैं उन स्टेडियम का अलग अलग शेप दिए गए हैं।

Fifa world cup 2022 Qatar

किसी का शेप किसी मुस्लिम की सर की टोपी की तरह है तो किसी का पुराने समय के खेमें (तंबू) की तरह है तो किसी का शेप किसी समुद्री जहाज की तरह है। एक स्टेडियम को डायमंड का शेप दिया गया है।

कुल मिलाकर stadium की खूबसूरती का आलम ये है कि पहली नजर में देखते ही लोगों के चहरे खिल उठेंगे। दुनिया के और स्टेडियम लगभग एक जैसे होते हैं लेकिन कतर ने ये सिर्फ स्टेडियम नही बनाए बल्कि इनके अंदर 5 स्टार होटल्स भी बनवाए हैं, जहा मेहमानो के लिए स्विमिंग पूल्स, शॉपिंग मॉल्स, स्पा सेंटर्स, भी बनाए हैं। इसके अलावा और भी बहुत सी सुविधाओ का ख्याल रखा गया है।

कतर ने मात्र इस इवेंट के लिए लगभग सवा दौ सौ मिलियन डॉलर का खर्च किया है। ये बहुत बड़ी रकम है। दुनिया के बहुत से देशों की जीडीपी भी इतनी नही होती।

विवादित नियम एवं पाबंदियां :–

क्योंकि कतर एक इस्लामिक मुल्क है इसलिए कतर ने अपने मेहमानो पर स्टेडियम व सार्वजनिक स्थानों के लिए कुछ बैन भी लगाए हैं, जिसका बहुत से यूरोपियन,अमेरिकन सहित भारत के न्यूज चैनल्स भी विरोध कर रहे हैं।

कतर ने सबसे पहले अल्कोहल ड्रिंक्स और ड्रग्स जैसे शराब, बीयर और अन्य प्रकार के नशीले पदार्थो पर पाबंदी आयद कर दी है,इसके साथ ही महिलाओं पर विकिनी, घुटनों से ऊपर के कपड़े, स्कर्ट, नेकर, ओर खुले कंधो के कपड़े पहनने पर पाबंदी लगाई है। इसी के साथ ही पुरुषों पर भी ऐसी ही पाबंदियां लगाई हैं। ये सभी पाबंदियां केवल स्टेडियम और सार्वजनिक स्थानों पर रहेंगी। होटल एवं रेस्टोरेंट्स में मेहमानो को उनके हिसाब से खुली छूट दी गई है।

कतर का कहना है की मात्र एक माह के इवेंट्स के लिए हम अपनी सभ्यता, धर्म और परंपराओं की हत्या नही कर सकते। कतर ने गाइडलाइन जारी कर ये संदेश देने की कोशिश की है कि हम आपकी मेजबानी में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, साथ ही मेहमान भी कतर की सभ्यता, धर्म, का सम्मान करें।

इस्लामिक तर्ज पर किया गया है उद्घाटन:–

Fifa world cup 2022 Qatar

इवेंट की शुरुआत में कतर इस बार कुछ अलग ही टशन दिखाया है। इसके लिए न तो किसी डांसर्स को इनवाइट किया गया न ही कतर इससे पहले किसी इवेंट्स से प्रभावित हुआ। कतर ने मुस्लिम धर्म ग्रंथ अल–कुरान की आयत(verses) की तिलावत(पाठ) से इवेंट की शुरुआत की गई जिसमे कुछ मुस्लिम बच्चो की सहायता ली गई है। साथ ही भारत के मशहूर Dr. ज़ाकिर नायक को भी चीफ गेस्ट के रूप में बुलाया गया। कतर ने अपने बहुत सी परंपराओं का भी प्रदर्शन किया, जिसे देखकर लगभग सभी हैरान हैं।

Read More: Khabib Nurmagomedov Biography In Hindi

FIFA World Cup के लिए इतनी जद्दोजेहद क्यों?

फुटबॉल दुनिया का सबसे ज्यादा खेले जाने बाला खेल है, और साथ ही सबसे ज्यादा देखे जाने वाला भी। फुटबॉल के फैन दुनिया भर में मौजूद हैं। लगभग 32 देशों की टीमें इसमें प्रतिभाग करती हैं।

जब किसी देश के हिस्से में Fifa world cup की मेजबानी आती है तो दुनिया भर के प्रशंसकों की बड़ी संख्या में आने की उम्मीद होती है। दुनिया भर से फुटबॉल फैन उस देश में मैच देखने आते हैं। जिससे उस देश को अपने देश में टूरिस्टों को लुभाने का पूरा मौका मिल जाता है। और भविष्य में इस क्षेत्र में बहुत सी संभावनाएं खुल जाती हैं।

इसीलिए कोई भी देश अपने हाथ से ये मौका नहीं जाने देना चाहता। यही वजह है कि कतर के हिस्से में इस world cup आने से बहुत से देश खुश नहीं हैं। विश्लेषक इसके साथ ही विरोध, और नाराजगी की वजह कतर का एक मुस्लिम राष्ट्र और खाड़ी राष्ट्र होना भी बता रहे हैं।

कतर ने लगभग दुनिया को दंग कर दिया है। इतने कम समय में ऐसा भव्य आयोजन करना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। दुनिया का सबसे महंगा इवेंट होने के साथ ही कतर ने अपनी बेहतरीन मेजबानी का सुबूत दिया है। कतर ने अपनी संस्कृति, धर्म, और परंपराओं को जिस ढंग से दुनिया से रूबरू कराया है ये वाकई काबिले तारीफ है।

Leave a Comment